सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पेंशन राशि का अंतरण किया गया।
     इस अवसर पर पूर्वी चम्पारण जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ प्राप्त हो रहा है।