राज्य सरकार द्वारा संभावित बाढ़ और सुखाड़ से बचाव हेतु पूर्व तैयारियों के लिए दिए गए निदेश के आलोक में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने  जिला आपातकालीन संचालन सह प्रशिक्षण केंद्र, पिपराकोठी का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने  यहां आवासित 20 सदस्यीय SDRF टीम के सदस्यों से बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी ली,जिसमें एसडीआरएफ टीम कमांडर द्वारा बताया गया कि एसडीआरएफ टेक्निकल टीम द्वारा ओबीयएम मशीन तथा मोटरबोट की जांच की जा चुकी हैं तथा टीम द्वारा बाढ़ से प्रभावित होने वाले अंचलों में मॉक ड्रिल कर लोगों को विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई है।
यहां से जिलाधिकारी के द्वारा SDRF टीम के गोदाम में रखे इंफ्टेबलेट्स मोटर,लाइफ जैकेट,राहत बचाव में उपयोग आने वाले स्ट्रेचर, ओबियम मशीन आदि के स्थिति को जांचा परखा गया। टीम कमांडर द्वारा बताया गया कि  एसडीआरएफ टीम के गोदाम में कुल 40 लाइफ जैकेट, 6 परिचालन योग्य ओबियम मशीन,  राहत बचाव में उपयोग होने वाले स्ट्रेचर, रस्सी तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध हैं। 
जिलाधिकारी ने सभी समानों के उचित रख-रखाव तथा समय- समय पर ओबियम मशीन के परीक्षण के लिए निदेशित किया
ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तीव्र गति से राहत बचाव कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा।
    जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ से बचाव के लिए NDRF टीम की प्रतिनियुक्ति के आवासन के लिए पिपराकोठी आपदा भवन में सभी तैयारियों को देखा एवं साफ सफाई का ध्यान रखने की बात कही गई। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों पर संतोष प्रकट करते हुए राहत बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ टीम को हमेशा तैयार रहने  तथा पंचायत स्तर पर बाढ़ से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाते  रहने के लिए भी निदेशित किया गया। इस बात पर बल दिया कि किसी भी आपदा के समय हमारा रेस्पांस टाइम कम से कम हो और जल्दी सहायता पहुंचाई जा सके। इसको लेकर तत्पर पर रहने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा,जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी श्री अखिलेश कुमार सहित अंचलाधिकारी पिपराकोठी तथा पिपराकोठी आपदा भवन में आवासित SDRF टीम के सदस्य उपस्थित थे।