मसेवाल–पहाड़पुर–समलाह बाया चिकना–मजेड–बलोली सड़क का का कार्य युद्ध स्तर पर जारी पंजाब-हिमाचल के गांवों के लोगों मिलेगा बड़ा लाभ
सुभाष चंदेल /स्वारघाट: चंगर क्षेत्र की मसेवाल से पहाड़पुर, समलाह बाया चिकना, मजेड होते हुए बलोली तक जाने वाली सड़क का लंबे अरसे बाद जीर्णोद्धार शुरू हो गया है। यह अहम मार्ग पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई गांवों को जोड़ता है, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
इस सड़क परियोजना का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया था। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। निर्माण कार्य इस समय युद्ध स्तर पर जारी है और जल्द ही सड़क को लगभग 18 फुट चौड़ा बनाकर तैयार किया जाएगा।
सड़क सुधरने से जिला बिलासपुर सहित दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर नालागढ़, बद्दी और बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले सैकड़ों युवा रोज़गार के लिए इसी मार्ग से आते-जाते हैं। सड़क चकाचक बनने पर सफर का समय कम होगा और आवाजाही पहले से कहीं तेज व सुरक्षित हो जाएगी।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल सिंह बलोली ने बताया कि पहले इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था, लेकिन अब सरकार के प्रयासों से पंजाब और साथ लगते बिलासपुर क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है।
Raftaar Media | सच के साथ