बिद्युत महतो / रफ्तार मीडिया संवाददाता, ईचागढ़:चांडिल अनुमंडल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और सभी से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि हेलमेट का उपयोग जीवन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान आम लोगों के बीच हेलमेट का वितरण भी किया गया। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण एवं वाहन चालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अभियान की सराहना की।