आशीष कुमार मुखर्जी/रफ्तार मीडिया :मांडू /रामगढ़ : रामगढ़ जिला में एक दर्दनाक घटना ने लोगों कों झकझोर कर रख दिया। रामगढ़ बिजूलिया और किशन नगर के तीन स्कूली बच्चे घर से बिना बताए रामगढ़ दामोदर नदी में नहाने  के क्रम में में पानी की तेज धार में डूबने लगे । जिसे देख काम करने वाले मजदूर और स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया जिसमें से एक बच्चा आयुष कुमार तिवारी को बचा लिया गया । वही पानी की तेज धार और पानी गहरा होने के कारण दो बच्चे 13 वर्षीय  प्रिंस कुमार और 12 वर्षीय बैभव कुमार नदी के गहरी पानी में बह गया ।  घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ नदी तट पर जुटने लगी ।  आस पास के ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना बच्चों के परिजनों और पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मांडू तृप्ति विजया कुजूर ,अंचलाधिकारी रामगढ़ सदर रमेश कुमार , कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंची  । जिला प्रशासन के द्वारा नदी में बहाव कम करने के लिए पतरातू डेम के पानी को बंद करवाकर गोताखोरों को सूचना दिया गया । वही गोताखोर और दर्जनों स्थानीय लोग नदी में गोताखोरी  कर बच्चों कों खोजने में जुटे हुए है । बच्चों कों खोजने के लिए  जिला प्रशासन  और पुलिस  के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है । प्रिंस कुमार के दादा ने बताया कि सुबह बिना बताए और दो बच्चों के साथ वह नदी में  नहाने के लिए निकला था । घटना के बाद हम लोगों को सूचना मिली। वही बच्चों के परिजनों  का रो रोकर बुरा हाल है ।