जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण के निर्देश के आलोक में आज अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल मनीष कुमार ने रक्सौल प्रखंड के भेलाही पंचायत में अवस्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, एमडीएम का संचालन, साफ-सफाई, स्मार्ट क्लास का संचालन इत्यादि बिंदुओं की जांच की गई एवं संबंधित प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्लासरूम में उपस्थित छात्रों से पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली गई तथा उन्हें पढ़ाई में ध्यान लगाने एवं बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया।
ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिले के सभी विद्यालयों के निरीक्षण के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निरीक्षण का यह कार्यक्रम आज दिनांक 15.04.2026 से लेकर 20.04.2026 तक नियमित रूप से चलेगा।