ओमप्रकाश तिवारी /पताही, पूर्वी चंपारण।
पताही प्रखंड अंतर्गत गोनाही  एवं विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल की गई। शिविर के दौरान अधिक से अधिक ग्रामीणों के आवेदनों का निष्पादन कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलफान आलम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण कराया। शिविर के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ा।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविर सरकार और ग्रामीणों के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य कर रहे हैं। इससे योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंच रही है तथा पात्र लाभुकों को समय पर लाभ मिल रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन जमा किए। प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी शिविरों के आयोजन की बात कही