जितेंद्र कुमार दास/तोपचांची प्रखंड स्थित टीएपी +2 हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, अंचल अधिकारी नीलू टुडू एवं थाना प्रभारी लव कुमार उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर बच्चों के बेहतर भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।