नामकुम: मुहर्रम पर्व को लेकर नामकुम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। थाना प्रभारी ने कहा  न्यायालय एवं जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व मनाए जिससे बाद की परेशानी ना हो।अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट शेयर नहीं करने की अपील कीसाथ ही कहा शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में हुए मौलाना आजाद कॉलोनी के समीप गोलीकांड को देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष मुहर्रम जुलूस नहीं निकाला जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रमेश पांडेय, मनोज सिंह, भाजपा नेता प्रभुदयाल बड़ाईक, पिंटू सिंह, एतवा मुंडा, कासिम खान, सऊद आलम, इश्तियाक खान, नंदकिशोर प्रसाद आदि उपस्थित थे।