सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा बच्चों के बीच मिठाइयों और केक का वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राहुल गांधी को संविधान के रक्षक, जाति जनगणना के पक्षधर, सामाजिक न्याय के योद्धा और देश के जनप्रिय नेता बताते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।उपस्थित नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश में भाईचारे, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा, जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, जिला महासचिव राजू रजक, प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, रंजीत पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के बीच केक वितरण और उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करना रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक प्रेम, सद्भाव और सेवा का संदेश पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य