राजु मंडल रफ्तार मीडिया गांडेय।
गांडेय में मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत गांडेय बाजार स्थित सिद्धि विनायक एकेडमी के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाना था।
जागरूकता रैली गांडेय पाठक मार्केट से प्रारंभ हुई, मुख्य बाजार होते हुए गांडेय मोहदा मोड़ तक गई। इसके बाद रैली पुनः एकेडमी परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने नशा के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। हाथों में नशा विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लिए छात्र-छात्राएं पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
रैली के सफल आयोजन में एकेडमी के विभिन्न पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
रैली के दौरान प्रमुख राजकुमार पाठक और केंद्र विकास प्रधान तौसीफ़ आलम ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा जैसी घातक बीमारी से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री सारथी योजना के माध्यम से कौशल विकास के साथ-साथ समाज के प्रति दायित्वों का बोध कराना भी हमारा मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्र प्रधान तौसीफ़ आलम, केंद्र संचालक रस्मिता प्रधान, आरिफ अंसारी, नीरज पाठक, सोनी चौधरी, बेबी देवी, सगीर आलम, साबिर अंसारी और नितेश कुमार मौजूद रहे। इस जागरूकता रैली में प्रशिक्षण ले रहे लगभग 190 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।