राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता गांडेय

गांडेय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पर्यवेक्षकों की देखरेख में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस दौरान सभी विद्यालयों में सर्वप्रथम 11 सदस्यों का चयन किया गया, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया।दिवनडीह विद्यालय में पर्यवेक्षक निरंजन झा के नेतृत्व में हुए चुनाव में आरती देवी को अध्यक्ष और विनोद राय को उपाध्यक्ष चुने गए।
​प्राथमिक विद्यालय हरिपालडीह में ममता देवी को अध्यक्ष और पंकज स्वर्णकार को उपाध्यक्ष बनाए गए।
​प्राथमिक विद्यालय बेलडीह में फुरका वर्मा  को अध्यक्ष और मालती कुमारी को उपाध्यक्ष चुने गए।
​प्राथमिक विद्यालय उर्दू गिरनिया में कमालउद्दीन को अध्यक्ष  और जमीला खातून को उपाध्यक्ष  की जिम्मेदारी सौंपी गई।
​उत्क्रमित मध्य विद्यालय चपरा में सर्वसम्मति से मिसी लाल सोरेन को अध्यक्ष और अनिता मरांडी को उपाध्यक्ष चयनित हुए।
​इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सचिव सिकंदर मंडल, शिक्षक मुकेश कुमार राय, समाजसेवी मो. आलम, उपमुखिया त्रिपुरारी वर्मा, समाजसेवी आशीष राय, सचिव सावित्री देवी, शिक्षक मनोज वर्मा सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।