मिहिजाम:चर्चित समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता नीना शर्मा ने जन सेवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में नई भूमिका निभाने की शुरुआत की है। पार्टी संयोजक राकेश लाल ने कहा कि नीना शर्मा के संगठन से जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। नीना शर्मा ने कहा कि उन्होंने जन सेवा पार्टी के जनहित कार्यों और सामाजिक सोच से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है।