फतह सिंह उजाला
पटौदी, 27 जून। पांचवी हरियाणा बटालियन एनसीसी, गुरुग्राम द्वारा आयोजित तृतीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-175) के पाँचवें दिन एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन, उत्साह एवं सैन्य कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन हरि मंदिर पाटौदी के पास किया गया । प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों ने इन्फैंट्री बटालियन के क्वार्टर गार्ड का परिचय दिया तथा वीआईपी को सैन्य सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) प्रदान करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। एक इन्फेंट्रीबटालियन में क्वार्टर गार्ड के महत्व को  कैंप कमांडेंट कर्नल एसके कौशिक ने क्रेडिट को विस्तार से बताया,   इसके साथ ही कैडेटों ने विभिन्न प्रकार की सैन्य फॉर्मेशन बनाकर अपनी दक्षता, समन्वय एवं प्रशिक्षण का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनके प्रदर्शन की उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने सराहना की।

शिविर के पाँचवें दिन की गतिविधियाँ कैंप कमांडेंट कर्नल एस.के. कौशिक के नेतृत्व में आयोजित की गईं। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र राघव, एडजुटेंट फर्स्ट ऑफिसर नवजीत खटाना, सूबेदार मेजर जयप्रकाश, पीआई स्टाफ, एएनओ, जीसीआई तथा अन्य प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे। प्रातःकाल कैडेटों से पीटी एवं शारीरिक व्यायाम कराया गया, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता और फिटनेस को बेहतर बनाया जा सके। इसके उपरांत ड्रिल का अभ्यास कराया गया, जिससे अनुशासन एवं समन्वय की भावना को और मजबूत किया गया।

शिविर में कैडेटों के बौद्धिक विकास के लिए वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। दिन के अंत में सायंकालीन रोल कॉल आयोजित की गई। सभी कैडेटों ने सामूहिक रूप से एनसीसी गीत गाया तथा "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ शिविर के पाँचवें दिन की गतिविधियों का समापन किया।