बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार /रफ्तार मीडिया संवाददाता
तेनुघाट पंचायत की मुखिया श्रीमती नीलम श्रीवास्तव एवं पसस अजीत पाण्डेय ने पी एच ई डी के पास 200 KVA के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
तेनुघाट की पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव के पहल पर 24घंटे के अंदर तेनुघाट पी एच ई डी के समीप 200केवी का ट्रांसफार्मर को लगवाया गया। श्रीमती श्रीवास्तव नए बताया की पी एक ई डी के पा रह रहे ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की हमलोगो का ट्रांसफार्मर जल गया है और भीषण गर्मी भी है साथ ही इसी ट्रांसफार्मर से पानी की भी सप्लाई है जिससे पुरे पंचायत में पानी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी इस लिये इसे जल्द से जल्द सुचारु रूप से चलु किया जाये। ग्रामीणों की समस्या को सुनते ही पंचायत की मुखिया श्रीमती श्रीवास्तव नए पहल की और मात्र 24घंटे में ट्रांसफार्मर बदलवाने का काम किया। इस काम को देखते हुए वहाँ का ग्रामीण बहुत ही धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर बिजली व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। नया ट्रांसफार्मर गांव में सुचारु एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जिससे आम जनता, किसानों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय व्यवसायों को सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं इस मौका पर सामाज सेवी संतोष कुमार, शैलेश कुमार, गोपाल कुमार, टिंकू कुमार, प्रेम कुमार, मखन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।