झारखंड में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। अभी-अभी चतरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू चतरा मंडल कारा (जेल) पहुंच चुके हैं। और फिलहाल जेल के अंदर श्रीनिवास सिंह और काली यादव से उनकी मुलाकात चल रही है। इस अहम मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष के साथ चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि श्रीनिवास सिंह को दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि भाजपा इसे हेमंत सरकार और खनन अधिकारियों की मिलीभगत और राजनीतिक साजिश बता रही है। अब प्रदेश अध्यक्ष की इस मुलाकात के बाद भाजपा के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं।