लोकेशन=परसा हज्जाम,बस्ती।धर्मेन्द द्विवेदी 
 

रविवार की सुबह मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम निवासी 50वर्षीय ज्योति प्रकाश  की मौत हो गई।
परिजन शव को लेकर घर पहुंचे कि तभी अपने पिता के शव को देखकर सदमे में आए 15वर्षीय बेटे राज बेहोश हो गया।
परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान पुत्र राज की भी मौत हो गई।
वही चिकित्सक ने बताया कि राज की मौत सदमे के कारण हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  50 वर्षीय  दलित ज्योति प्रकाश रविवार को अपने मकान का नींव की भराई का काम  कर रहे थे कि अचानक शरीर सुस्त हो गया ,पसीना आने लगा।
परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव को लेकर घर पहुंचे थे कि तभी अपने पिता के शव को देखकर 15वर्षीय राज सदमे से बेहोश हो गया।
परिजन जिला अस्पताल में भर्ती करवाए जहां उपचार के दौरान करीब 12 बजे राज की भी मौत हो गई।
वही एक साथ पिता पुत्र की एक साथ दो चिता देखकर पूरा गांव गमगीन हैं।
ग्राम प्रधान रजवंत यादव ने बताया कि दिवंगत के घर की माली हालत ठीक नहीं है।
उसको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूची में पहले स्थान पर नाम था।
उसी मकान के लिए नींव का काम कर रहा था।
वही घटना को सुनकर सदर  सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
उन्होंने परिजनों की हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।