रोहित कुमार / बिजनौर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पर पड़ोसी ने एक 7 सात साल के बच्चे को पशुओं वाला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वीओ:- बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान स्थित आयशा कॉलोनी में छह दिन पहले हुए विवाद के बाद सात वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर मारपीट के दौरान बच्चे को पशुओं में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मृतक रूहान की मां रेशमा पत्नी गुलजार कुरैशी के अनुसार, 21 जून की शाम उनकी बेटी मस्जिद से पढ़कर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में अरमान कुरैशी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर रेशमा और उनका सात वर्षीय बेटा रूहान मौके पर पहुंचे। रेशमा का आरोप है कि विवाद के दौरान पप्पू कुरैशी और अल्लू कुरैशी भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। रेशमा ने आरोप लगाया कि इसी दौरान अरमान कुरैशी ने उनके बेटे रूहान को पशुओं में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया। इस घटना के बाद उन्होंने उसी दिन मंडावर थाने में तहरीर दी थी।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार को रूहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे की मौत इंजेक्शन लगने से हुई या किसी अन्य कारण से। उन्होंने कहा कि 21 जून को मिली शिकायत की भी जांच की जा रही है और जांच में तथ्य सही पाए जाने कार्यवाही की जाएगी।
बाइट:- अभय कुमार पाण्डेय, CO सिटी बिजनौर