logo

Bihar Election Results 2025 LIVE: मतगणना जारी, रुझानों में NDA को भारी बढ़त; RJD की हालत खराब, तेजस्वी का दावा फींका पड़ा

पटना | :बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद अब नतीजों की बारी है।राज्यभर में मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में NDA को भारी बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्ज़िट पोल ने NDA की जीत का दावा किया था, और
वास्तविक रुझान भी उसी दिशा में बढ़ते नजर आ रहे हैं।

 NDA की शानदार बढ़त

मतगणना के शुरुआती चरणों से ही एनडीए के उम्मीदवार कई सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।बीजेपी–जेडीयू गठबंधन को स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता देखा जा रहा है।कई सीटों पर मुकाबला एकतरफा होता दिख रहा है।

 RJD को लगा बड़ा झटका

नतीजों से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया था,लेकिन रुझानों में उनकी पार्टी की स्थिति बेहद कमजोर दिखाई दे रही है।कई सीटों पर RJD प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं, जबकि महागठबंधन की स्थितिउम्मीद से काफी खराब बनी हुई है।

 एग्ज़िट पोल हुए सही

लगभग सभी प्रमुख सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था।अब जबकि मतगणना के रुझान सामने आ रहे हैं—एग्ज़िट पोल की भविष्यवाणी काफी हद तक सही साबित होती दिख रही है।

माहौल बना हुआ है चुनावी

पटना सहित पूरे बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है।पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यालयों में टीवी सेट्स पर नजरें गड़ाए हुए हैं।कई जगहों पर NDA समर्थक ने विजय जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं,हालांकि आधिकारिक नतीजे अभी आने बाकी हैं।

LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें

बिहार चुनाव से जुड़ी हर बड़ी और ताज़ा खबर,रुझान और सबसे तेज़ नतीजे जानने के लिए इंडिया टीवी डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें।आपको यहां पल-पल का अपडेट सबसे पहले मिलेगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS