ब्रेकिंग न्यूज़ | मोतिहारी :मोतिहारी–पकड़ीदयाल मुख्य मार्ग पर तेज आंधी और बारिश के कारण अचानक पेड़ (गाछी) गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा और बारिश के चलते यह घटना हुई, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात ठप पड़ गया। कई छोटे-बड़े वाहन घंटों से फंसे हुए हैं।
ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेड़ हटाकर सड़क को चालू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अपील है कि तत्काल जेसीबी और कर्मियों को भेजकर मार्ग को सुचारु कराया जाए, क्योंकि लगातार बारिश और मौसम खराब होने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।
📍 लोकेशन: मोतिहारी–पकड़ीदयाल मुख्य मार्ग
📰 रफ्तार मीडिया रिपोर्ट