विभूति सिंह/भागलपुर

नवगछिया पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार अवैध मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।विगत 7 दिसंबर 2025 को नवगछिया पुलिस द्वारा तेतरी स्थित जीरोमाइल धर्मकांटा के पास एक हाइवा ट्रक से कुल 1473.12 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था।इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया, इसी क्रम में इस कांड में फरार चल रहे अभियुक्त सहरसा जिला अंतर्गत बैजनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया निवासी जक्कास यादव का पुत्र भीम यादव को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते 18 अप्रैल 2025 को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु के समीप एक मिनी हाइवा से कुल 2925 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी।इस संबंध में इस्माइलपुर थाना में कांड दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त भीम यादव इस कांड में भी फरार चल रहा था। वहीं दूसरी ओर रंगरा थाना पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार भीमदास टोला निवासी स्व प्रकाश मंडल का पुत्र कन्हैया कुमार को कुल 12.75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही वाहन जब्त करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।