अमित राज, गुमला : गुमला मुख्यालय में लोग लगातार रसोई गैस की समस्या से जूझ रहे है। उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान होकर गुमला के पालकोट रोड को जाम कर दिया। जब लोगों से बातचीत की गई,तो उन्होंने खुलकर अपनी समस्या बताई और कहा की गैस नहीं मिलने से उनका चूल्हा नहीं जल रहा है।जहां उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया था कि सभी लोगों को होम डिलीवरी दी जाए।लेकिन होम डिलीवरी तो छोड़ दीजिए लाइन लगने के बावजूद लोगों को गैस नहीं मिल रहा।कई लोगों के तो 15 दिन या महीने दिन का बुकिंग किया हुआ हो गया। बावजूद इसके अभी तक गैस नहीं मिल पाया है। जबकि धड़ल्ले से गैस की कालाबाजारी किए जा रहे हैं। लोगों ने काफी आक्रोश जताते हुए मां शेरावाली इंडेन गैस एजेंसी पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा गैस की डिलीवरी ना देकर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किया जा रहा है।जिसके कारण लोगों को समस्या आ रही है उन्होंने मां शेरावाली इंडेन गैस एजेंसी रद्द करने की भी मांग की।लोग काफी आक्रोशित थे और लगातार रोड को जाम किए हुए थे।साथ ही साथ जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे।
बाइट:-स्थानीय लोग
p2c:- अमित राज, संवाददाता,गुमला