काजल मित्रा/आसनसोल:आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत बीसीसीएल के दमगरिया खोलामुख खदान में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारियों ने माइकिंग कर लोगों को खदान में अवैध रूप से कोयला काटने और नीचे जाने के खतरों के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि कोई भी व्यक्ति खदान में प्रवेश न करे, क्योंकि दुर्घटना होने पर उन्हें ही नुकसान होगा। साथ ही, छापेमारी कर पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीआईएसएफ, चौरंगी फाड़ी पुलिस, दमगरिया कोयला खदान प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अवैध कोयला चोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी की जा रही है और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।