सालानपुर:ईसीएल हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह फुलबेरिया हनुमान मंदिर के सामने हुआ। मृतक की पहचान मंगल बाउरी (35) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने हाइड्रा को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और सेंट्रल फोर्स मौके पर पहुंची। ईसीएल एजेंट मैनेजर दिनेश प्रसाद ने मुआवजे की मांग पर चर्चा की। मृतक के परिवार को ईसीएल की ठिकादार कंपनी में नौकरी और 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस ने हाइड्रा को जप्त कर लिया।