आसनसोल: नियामतपुर के एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल के 8 छात्र शनिवार को स्कूल नहीं जा पाए थे। सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने उन्हें एंट्री नहीं दी और वापस लौटा दिया।
: निराश होकर छात्र डिसरगढ़ में नदी किनारे मैदान में क्रिकेट खेलने चले गए। खेल के बाद थकान मिटाने के लिए तीन छात्र दामोदर नदी में नहाने उतरे।
लेकिन नदी की गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण वे संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में डूबने लगे। बाकी दोस्तों के शोर मचाने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे।
: भारी मशक्कत के बाद तीनों को निकालकर आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके और पीड़ित परिवारों में मातम पसरा है।