नामकुम, राँची - अमित शर्मा: नामकुम प्रखंड परिसर में CSC SPV द्वारा आधार सेवा केंद्र का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। *इस केंद्र का उद्घाटन माननीय विधायक श्री राजेश कच्छप कि गरिमामयी उपस्थिति एव UIDAI के निदेशक द्वारा किया गया।*
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें प्रमुख, उप प्रमुख जिला परिषद, पंसस मुखिया एवं अंचल अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
यह आधार सेवा केंद्र क्षेत्र के नागरिकों को आधार नामांकन, अद्यतन एवं सुधार जैसी विभिन्न सेवाएं सुलभ एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराएगा। *इससे नामकुम एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी तथा डिजिटल सेवाओं की पहुंच को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने आधार की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए CSC के माध्यम से अंतिम पंक्ति तक सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।
यह पहल डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।