​रफ्तार मीडिया सवाददाता /राजु मंडल।
गांडेय प्रखंड दासडीह गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुए महाकाली मेडिकल हॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व समाजसेवी अर्जुन बैठा ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर मेडिकल हॉल का शुभारंभ किया।
​उद्घाटन से पूर्व स्थानीय पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर समाजसेवी अर्जुन बैठा ने कहा कि जोराआम जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल स्टोर का खुलना एक सराहनीय कदम है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को अब दवाइयों के लिए दूर-दराज के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता से ग्रामीणों को सही समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

*​दवाइयों पर मिलेगी विशेष छूट*

मेडिकल के संचालक चांदनी कुमारी और कारु साव ने संयुक्त रूप से बताया कि इस मेडिकल स्टोर में आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाइयों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सभी प्रकार की दवाइयों की खरीद पर 5 से 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।

*​एमबीबीएस डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच*

संचालकों ने ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घोषणा की कि मेडिकल स्टोर में सप्ताह में दो दिन एमबीबीएस डॉक्टर अमित कुमार बैठेंगे, जो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श देंगे।
​ मौके पर मुन्ना मंडल, राजेश सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, तुलसी ढांगी, जितेंद्र मंडल, पशु चिकित्सक मुकेश यादव, अजय गुप्ता, धीरज कुमार गुप्ता, भीम सिंह, राजू साव, मनीष साव, चांदनी कुमारी और रूपा देवी समेत कई गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।