बोकारो 
चास मेयर भोलू पासवान ने मॉर्निंग वॉक के दौरान बीच सड़क पर लोगों की फरियाद सुनी। हुए हुए मॉर्निंग वॉक करके लौट रहे थे तभी चास के मॉर्निंग बैरियरों के साथ बैठकर चाय की चुस्की लेने लगे। इस बीच कई फरियाद लेकर फरियादी वही आ धमके ।इसके बाद अपनी अपनी समस्याओं से लोगों ने उन्हें अवगत कराया। मेयर ने समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की तथा जो समस्याएं उनके लेवल की थी, उनका उन्होंने ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। भोलू पासवान ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं और जनता का पूरा हक है कि वह उनसे जहां मन वहीं मिलकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। सभी लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने निष्पादन की दिशा में पहला कर दी, यहां तक की वह सड़क पर कचरा भी देखकर शीघ्र सफाई कर्मियों को कचरा हटाने का निर्देश दिया। मेयर के रहते ही 1 घंटे के भीतर वहां से कचरा भी हटा दिए गए। उन्होंने कहा चास का विकास तेजी से होगा,कार्ययोजना तैयार हो गई है। मौके पर दिनेश सिंह, मनोज कुमार, बिपिन कुमार पाठक, उमेश राय, गोपाल सिंह,रौशन कुमार सिंह बीरेंद्र राम, अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।