रफ्तार मीडिया संवाददाता/मिहिजाम

मिहिजाम के पी. बनर्जी रोड स्थित एफवीटीआरएस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित मेगा सर्टिफिकेट वितरण समारोह में कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा करने वाले 45 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन एसटी फाउंडेशन के आईटी हेड अरुण पटेल ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खोल रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अर्जित ज्ञान का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने एसटी फाउंडेशन और एफवीटीआरएस की इस पहल को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में एफवीटीआरएस प्रभारी तरुण दत्ता, कंप्यूटर प्रशिक्षक चिरंजीत रक्षित, रीतु देवी, सोनू मल्लिक, बुबाई मल्लिक और कुसुमलता हेम्ब्रम समेत कई गणमान्य अतिथि, प्रशिक्षु और अभिभावक मौजूद रहे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभी सफल प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए समारोह का समापन किया गया।