बड़कागांव : - बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव का चर्चित डबल मर्डर कांड का मामला 3 महीने बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उद्वेदन हुआ. बड़कागांव पुलिस के अनुसार दादा - दादी का हत्यारा पोता ही निकला. इस मामले में पोता विकी कुमार दास उम्र 26 वर्ष (पिता राजन कुमार राम ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी. हत्या का कारण डायन बिसाही बताया जा रहा है. ज्ञात हो कि बड़कागांव थाना क्षेत्र बादम पंचायत के ग्राम बाबूपारा गावं में 16 फरवरी की मध्य रात्रि को घर में घुसकर वृद्ध दंपति सेवानिवृत्ति सीसीएल कर्मी वकील राम 80 वर्ष एवं उसकी पत्नी झुनिया देवी ( 60 वर्ष ) की हत्या कर दी गई थी. अपराधियों द्वारा वृद्ध दंपतियों को चुलोहि एवं कुल्हाड़ी से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी. 17 फरवरी को बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया था. उक्त मामला 3 महीने तक अनसुलझा रहा. मामले की खुलासा करने एवं अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने को लेकर बाबू पारा के ग्रामीणों द्वारा बड़कागांव थाना के सामने 5 मार्च को एवं 1 मई को बड़कागांव थाना के सामने धरना दिया गया था. उक्त धरना में आरोपी विक्की कुमार दास भी शामिल था.
बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दादा - दादी हत्याकांड में मृतक के पोता मुख्य आरोपी ग्राम बाबूपारा निवासी 26 वर्षीय विक्की कुमार दास (पिता राजन दास)को गिरफ्तार कर हजारीबाग न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. आगे बताया कि विक्की के परिवार में भूत प्रेत डायन बिसाही को लेकर हमेशा आपस में झगड़ा होता था. विक्की की नौकरी नहीं लगने और चचेरी बहन की बच्चा नहीं होना, हमेशा तबीयत खराब रहने को लेकर, विक्की डायन बिसाही का आरोप , दादी के ऊपर लगाया करता था, हत्या का मूल कारण यही है. वही इस मामले में अन्य दो से तीन लोग भी संदिग्ध हैं. पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है. घटना को लेकर 17 फरवरी को बड़कागांव थाना में कांड संख्या 26 /26 धारा 103(1)/309(3)/3(5) BNS दर्ज किया गया .
*खोजी कुत्ता से भी हुई थी जांच*
डबल मर्डर कांड को लेकर बाबूपारा ग्रामीणों के आग्रह पर को लेकर 17 फरवरी को खोजी कुत्ता एवं फोरेंसिक जांच भी की गई थी. खोजी दल द्वारा बताया गया था कि उक्त मामला बदले की भावना से की गई है. खोजी कुत्ता की जांच के बाद पुलिस ध्यान नहीं दिया को सुलझाने में परेशानी हुई थी. लेकिन थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह बड़कागांव थाना में पदस्थापित होने के बाद पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में सफल रही.
पुलिस के अनुसार अनुसार हत्या के आरोपी विक्की कुमार दास बीपीएड की पढ़ाई राधा गोविंद कॉलेज से की. विक्की बलोदर गांव में सतीश नाम के एक व्यक्ति के साथ साझे में पोल्ट्री फार्म चला रहा था, परंतु हत्या के दिन के बाद से, पोल्ट्री फार्म बंद देखा जा रहा है.केस के उद्भेदन में बड़कागावँ थाना प्रभारी दीपक सिंह का अहम योगदान रहा
*दीपक सिंह ने कई मामले को किया उद्वेदन*
बड़कागांव थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब से बड़का गांव थाना प्रभारी के रूप में दीपक कुमार सिंह पदभार लिया है, तब से कई मामलों का उद्बोधन हुआ है. इससे बड़कागांव क्षेत्र में शांति कायम हुई है. वही अपराधियों का मनोबल टूटा है.
बड़कागांव थाना प्रभारी बनने के बाद दीपक कुमार सिंह द्वारा 20 लाख रुपए जेवर लूट कांड का भी उद्वेदन किया गया, जिसमें 7 लोग जेल भी भेजे गए.हाईवा को आग के हवाले करने मामले में 24 घंटा के अंदर चार अपराधिक संगठित लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा गया, अन्य कई महत्वपूर्ण गंभीर कांडों में 20 वारंटी को थाना प्रभारी दीपक सिंह ने जेल भेजने का काम किया.