विभूति सिंह/भागलपुर

जिला दंडाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के संयुक्त अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग समीक्षा भवन में की गई।          जिला दंडाधिकारी ने ब्रीफिंग करते हुए बिजली विभाग के सभी कनीय अभियंता को अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी के संपर्क में रहने और समय अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद करने और चालू करने को कहा, ताकि आम लोगों को कष्ट न हो। साथ ही ताजिया के रास्ते के सभी बिजली तारों को देख लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व घटना / दुर्घटना मुक्त संपन्न हो इसके लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय रहें। अग्निशमन विभाग को अपने वाहन रेडी मोड में रखने के निर्देश दिए। कोतवाली चौक, शाहजंगी, सराय, किला घाट, मुख्य वाले स्थलों पर सीसीटीवी / ड्रोन कैमरा से निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही अपने जुलूस के साथ एक वीडियोग्राफर रखने के निर्देश दिए । महत्वपूर्ण स्थलों पर एंबुलेंस को सक्रिय हालत में प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन के साथ रखने के निर्देश दिए तथा एंबुलेंस के चालक का मोबाइल नंबर स्थानीय दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के पास रहे ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन द्वारा बताया गया कि शाहजंगी अवस्थित तालाब पर एसडीआरएफ की दो टीम 12 जवान 8 गोताखोर 8 आपदा मित्र प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। 
जिलाधिकारी ने कहा कि इसी तरह जहां भी जरूरत हो अंचलाधिकारी गोताखोर और आपदा मित्र प्रतिनियुक्ति करेंगे। उन्होंने तीनों अनुमंडल दंडाधिकारी से बाउंड डॉन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी अंचलाधिकारी को अपने क्षेत्र की ताजिया की ऊंचाई पहले ही देख लेने के निर्देश दिए। ताकि बिजली के तार से उसे दिक्कत ना हो सके। उन्होंने सभी थाना को निर्देशित किया कि छोटे साउंड बॉक्स पर बजाए जाने वाले पेन ड्राइव को भी संबंधित थाना जांच कर लेंगे।उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहना चाहिए।बैठक को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर, पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने भी ब्रीफिंग की।