पश्चिम बंगाल के भद्रेश्वर नगरपालिका के वाइस चेयरमैन फिरोज खान हुए गिरफ्तार। घंटों लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक नगरपालिका के एक्सिक्यूटिव ऑफिसर की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। खबर यह भी है कि गिरफ्तारी से पहले फिरोज खान ने एक्सिक्यूटिव ऑफिसर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। आरोप है कि नगरपालिका के कई अहम दस्तावेज गायब हैं और हाल ही में नगरपालिका में हुए विवाद में भी उनका नाम सामने आया था।
कल ही चेयरमैन समेत 8 टीएमसी पार्षदों के इस्तीफे के बाद अब यह गिरफ्तारी इलाके की राजनीति में बड़ा भूचाल ले आई है। फिरोज खान के गिरफ्तारी के बाद चंदननगर बीजेपी विधायक दीपांजन गुहा ने तृणमूल पर तिखा हमला बोला है कहा तोला बाजी करप्शन का मतलब ही तृणमूल है। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा है अब करप्शन करने वालों की खैर नही जो सरकारी संपत्ति को नष्ट करने का कोशिश करने का दूसाहस करेगा उसपर कानून का हंटर चलेगा