अयोध्या :जमथरा घाट स्थित यमस्थल श्री सीताराम संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साकेतवासी महंत तपस्वी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर तीन दिवसीय हवन पूजन सीताराम संग कीर्तन व भंडारे का अयोजन किया गया। जिसमे अयोध्या के संत महंत व श्रद्धालू सम्मलित हुये और तपस्वी महाराज की प्रतिमा पर मालार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया। वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल व युवा समाज सेवी ज्ञानेश जायसवाल ने बताया की महाराज जी की पुण्यतिथि व मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया है। इस वर्ष भी महाराज जी की पुण्यतिथि और मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ जो 14 अप्रैल को शुरू हुआ जिसमें हवन पूजन सुंदरकांड पाठ के बाद साधु संतों का कच्चे भोग का भंडारा किया गया। और आज 15 अप्रैल को हवन पूजन के बाद पक्के भोजन का भंडारा हुआ। और आज अंतिम दिन भी कच्चे भोग का भोग लगाने के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। और साधु संतों को वस्त्र बर्तन व दक्षिना भेंट कर उनका स्वागत सत्कार कर कार्यक्रम का समापन किया गया। ये भव्य कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल व युवा समाजसेवी ज्ञानेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे अयोध्या के साधु संत महंत व श्रद्धालु सम्मिलित हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।