नामकुम संवाददाता (अमित शर्मा ):थाना क्षेत्र के केतारी बगान में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखो रुपये मूल्य के गहने और नगदी की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि केतारी बगान  के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उनके माता पिता अपनी बेटी से मिलने जमशेदपुर गए हुए थे। दीपक अपनी पत्नी  के साथ कांके रोड स्थित कृषि विभाग में अपने ऑफिस गए हुए थे। दोनो पति पत्नी वापस लौटे और मेंन गेट का ताला खोल कर अंदर गए तो देखा कि घर के अंदर का ताला टूटा हुआ है और अंदर तीनों बेडरूम के अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने गहने औऱ नगदी की चोरी कर ली है।पुलिस को मौके से लोहे के छड़,कुदाली और अन्य सामान मीले है। थानेदार रामनारारायन सिंह ने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम की टीम बुला कर छानबीन की जाएगी। 
पीड़ित दीपक ने बताया कि उनके अनुसार दो सोने की बिछिया, दो चैन, दो अंगूठी और मंगलसूत्र सहित लगभग बीस हजार रुपये गायब है।