रवि सिन्हा/ डुमरी
डुमरी:-डुमरी के घुटवाली में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है की युवती जंगल में महुआ का फल चुनने गई थी तभी बारिश होने लगी और बज्रपात की चपेट में आने से घुटवाली निवासी सोनी कुमारी 28 की दर्दनाक मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस शव को अपनी कब्जे में लेकर थाने ले आई है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।