तिसरी/गिरिडीह/रफ्तार मीडिया /रंजन

तिसरी थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक किया गया । 
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर ने की।
इस बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि सभी कमिटी जो रूट है उसी को देखते हुए ताजिया ले जायेंगे । इन्होंने कहा आपस में सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं,अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मिडिया पर पुलिस की पैनी नज़र है। किसी प्रकार की कोई भी सूचना हो तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे तैयार है।

बैठक के दौरान तिसरी चौक, चंदौरी चौक में रविवार को लगने वाले जाम को लेकर प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया। 
बैठक में प्रमुख राजकुमार यादव, भाजपा नेता सुनील साव, उदय साव, झामुमो नेता मो मोबिन, मो अनवर, समाजसेवी कुणाल सिंह, मुखिया पिंकेश सिंह,महताब अंसारी,इलियास अंसारी, जमाल अंसारी, मो खुर्शीद, करन यादव, उदय राय समेत कई लोग मौजूद थे।