राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता गांडेय।

​गांडेय, 27 जून 2026 आगामी पल्स पोलियो अभियान 28, 29 एवं 30 जून 2026) की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गांडेय के प्रांगण से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबू कासिफ हसन ने पल्स पोलियो जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
​यह प्रचार वाहन आगामी तीन दिनों तक गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों का भ्रमण करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को जागरूक करना है, ताकि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जा सके।
चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा कदम बच्चों को भविष्य में आजीवन दिव्यांगता से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। विभाग ने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया है।
मोके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहन प्रसाद, प्रखंड लेखा प्रबंधक माइकल हेम्ब्रम, एमटीएस श्वेता कुमारी, सीएचओ करण कुमार, एमपीडब्ल्यू केशव कुमार, हीरालाल टुडू, रमेश मुर्मू, प्रखंड दंत सहायक गुड़िया कुमारी, प्रेमचंद वर्मा, ब्रह्मदेव रजक, ऋषि गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।