विभूति सिंह/भागलपुर
बीते 25 जून को वादी गुजो साह द्वारा साइबर थाना नवगछिया को सूचना दी गई कि जितेन्द्र कुमार द्वारा इंदिरा आवास एवं वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाने के नाम पर वादी एवं उनकी पत्नी का बायोमेट्रिक अंगूठे का निशान पूर्व में लिया गया था। तत्पश्चात बैंक खाता अपडेट कराने के क्रम में जानकारी हुई कि उनके बैंक खातों से लगभग 1,00,000/ रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है।इसी क्रम में उक्त व्यक्ति पुनः बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाने के उद्देश्य से गांव पहुंचा,जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया है। प्राप्त सूचना के आलोक में साइबर थाना नवगछिया टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आलमनगर निवासी मनोज साह का पुत्र जितेन्द्र कुमार को एक मोबाइल, एक बायोमेट्रिक मशीन,दो बैंक पासबुक और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।