दीपचंद्र दीक्षित /फर्रुखाबाद:-समाजवादी पार्टी संगठन द्वारा आज विधानसभा भोजपुर के खलासपुर (जरारी) में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया।
    जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया विधानसभा भोजपुर के क्षेत्र जरारी के मजरा खलासपुर में विधानसभा कमेटी भोजपुर द्वारा आयोजित पीडीए जन पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की, बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने किया।
     इस मौके पर मौजूद क्षेत्रीय जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा पीडीए आंदोलन एक विकराल आंधी का रूप ले चुका है सत्ताधारी दल का अहंकार 2027 के चुनाव में हवा में उड़ जाएगा।
   पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बहुत मजबूत और समर्पित है इन कार्यकर्ताओं की बदौलत ही 2027 में पूर्ण बहुमत की पीडीए सरकार बनने जा रही है।
  प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा वर्तमान सरकार से समाज का हर वर्ग बहुत परेशान है किसान, युवा, व्यापारी सभी इस सरकार को हटाने के लिए तैयारी कर चुके हैं।
   इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं खलासपुर में अनाथ हुए बच्चों को खाद्यान्न भी वितरित किया गया।
   इस मौके पर प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, प्रदेश सचिव मंदीप यादव,  जिला उपाध्यक्ष सिराजुल अफाक मुन्ना, वरिष्ठ नेता डॉ जेपी सिंह वर्मा, बिल्लू श्रीवास्तव, बंटी यादव, भोला सिद्दीकी आदि ने विचार विमर्श किए। 
    इस दौरान मोहम्मद कैफ, आदिल सिद्दीकी, पंचशील राजपूत, अशोक अंबेडकर, राम लड़ैते वर्मा, कृष्ण गोविंद यादव पूर्व प्रधान, दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, अतर सिंह वर्मा, राजकुमार शर्मा, अतुल शर्मा आदि पदाधिकारी साथी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  
*