रफ्तार मीडिया संवाददाता पवन गुप्ता
खलारी :रांची जिला होमगार्ड पुलिस बहाली का बहुप्रतीक्षित परिणाम आज, गुरुवार (11 जून 2026) को जारी कर दिया गया। इस बहाली में खलारी प्रखंड के गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय की ग्रामीण महिला अभ्यर्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण परिवेश की इन बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की है।
कभी नहीं किया था ग्राउंड का सामना, 5 महीने की निशुल्क ट्रेनिंग ने बदला भविष्य
क्लब की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के संस्थापक सह सचिव गणेश कुमार महतो ने बताया कि इस बहाली में शामिल होने वाली अधिकांश महिला अभ्यर्थियों ने अपने जीवन में कभी भी 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप या गोला फेंक (शॉट पुट) का अभ्यास नहीं किया था।
उन्होंने बताया,क्लब की ओर से इन सभी अभ्यर्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार 5 महीने तक पूरी तरह से निशुल्क (फ्री) कड़ी ट्रेनिंग दी गई। तैयारी के दौरान किसी भी अभ्यर्थी से कोई मासिक शुल्क नहीं लिया गया। मौसम की परवाह किए बिना—चाहे कड़ाके की ठंड हो, तपती गर्मी हो या भारी बारिश—इन बेटियों ने मैदान पर पसीना बहाया और आज इनकी मेहनत रंग लाई है।"
खलारी प्रखंड की कुल सीटों पर क्लब का दबदबा
जानकारी के अनुसार, होमगार्ड बहाली में खलारी प्रखंड के लिए महिलाओं की कुल 55 सीटें निर्धारित थीं। इसमें से अकेले ‘गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय’ की 35 महिला अभ्यर्थियों (एक पुरुष सहित कुल 34 महिला) ने सफलता का परचम लहराकर चयन सूची में अपना स्थान पक्का किया है, जो पूरे प्रखंड के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
चयनित सफल अभ्यर्थियों की सूची:
गणेश स्पोर्टिंग क्लब से प्रशिक्षण पाकर रांची जिला होमगार्ड में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों में मुख्य रूप से राय बस्ती से रानी कुमारी, रजनी कुमारी, सीमा कुमारी, रीता उरांव, गीता देवी, किरण कुमारी, पुष्पा कुमारी, संगीता महतो, वीरन कुमारी, रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, अंजलि कुमारी।पुरानी राय से पूनम कुमारी, भारती कुमारी, प्रिया कुमारी, नेहा कुमारी, मंजू कुमारी, देवंती कुमारी, पिंकी कुमारी, सविता कुमारी, सुमन कुमारी, बसंती कुमारी, हिना कुमारी, नीलम कुमारी।डुंडू बस्ती से सुवंती कुमारी, डोली कुमारी।बमने बस्ती से ममता कुमारी, सोनी कुमारी, हेमंती कुमारी, उषा कुमारी।मनातू से: मोनिका कुमारी शामिल है।सफल पुरुष अभ्यर्थी: सिक्रम कुमार महतो।
उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
इस शानदार सफलता पर गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के सचिव गणेश कुमार महतो एवं खेल प्रेमियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल व देश सेवा से पूर्ण भविष्य की मंगलकामना की। इस सफलता से पूरे खलारी प्रखंड और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है।