रोहित कुमार /बिजनौर
बिजनौर: व्यापारी एकता परिषद की ओर से संगठन के लीगल एडवाइजर विपिन कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर किरतपुर रोड स्थित धर्म ढाबा के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सैकड़ों करौंदे के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हरियाली बढ़ाने का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु लोक प्रतिष्ठान के स्वामी पंडित अभिलाष शर्मा रहे। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
इस अवसर पर व्यापारी एकता परिषद ने संकल्प लिया कि “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ समाज के हित में और एक पेड़ व्यापारी हित में” लगाया जाएगा। संगठन ने बताया कि इसी अभियान के तहत पूरे प्रदेश में लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी, जिला प्रभारी तारीख मसरूर, जिला मंत्री राजीव कुमार, कानूनी सलाहकार अवनीश कुमार, विपिन कुमार, अंशुल, नगर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) आबिद, शाहरुख, रागिब, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मोहन गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।