आशीष कुमार मुखर्जी/ रफ्तार मीडिया 
कुजू/रामगढ़: मांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम डटमा निवासी दिलीप प्रसाद की पुत्री निधि प्रसाद का चयन "नया विकसित भारत" कार्यक्रम के लिए झारखंड से हुआ। इस अवसर पर उन्हें नई दिल्ली स्थित संसद भवन भेजा गया, जहां उन्होंने देशभर से आए प्रतिभागियों के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान निधि प्रसाद ने ओम बिरला एवं अन्य सांसदों की उपस्थिति में भारत के विकास, युवा शक्ति तथा नारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उनके विचारों को सराहना मिली और उन्होंने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य का मान बढ़ाया।
निधि की इस उपलब्धि को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसे झारखंड राज्य एवं रामगढ़ जिला के लिए गर्व की बात  है ।
इस उपलब्धि पर झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद, केंद्रीय महामंत्री कुलदीप प्रसाद, केंद्रीय कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद सहित समस्त शौंडिक परिवार ने निधि प्रसाद एवं उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने निधि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है ।