जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के पंजनियां पंचायत में अवैध बालू उठाव का खेल जोरो पर, प्रशासन हैं मोन उठे रहे हैं सवाल
जामताड़ा से दिनबंधु राउत
झारखंड के जामताड़ा जिले में अवैध बालू उठाव को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।यह मामला जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के पंजनियां पंचायत के बाड़ेडीह घाट का है, जहां से रोजाना लाखों रुपये की बालू नाव के जरिए अवैध रूप से बाहर भेजे जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन लगभग 20 से 30 लाख रुपये की बालू उठाकर धनबाद के माफिया ले जा रहे हैं, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। वही सोमवार को स्थानीय ग्रामीण अकबर अंसारी, सनाउल अंसारी समेत सैकड़ों लोगों ने घाट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र जामताड़ा की सीमा में आता है और यहां खुलेआम खनिज संपदा की लूट हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन की चुप्पी आखिर क्यों है ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।
Raftaar Media | सच के साथ