बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार/रफ्तार मीडिया संवाददाता
बोकारो उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार मोहर्रम पर्व के अवसर पर नावाडीह थाना अंतर्गत सुरही ग्राम के दोनों समुदाय के गणमान्य लोग तथा अखाड़े के सदर सेक्रेटरी के बीच आम बैठक की गई। जिसमें प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को समझाया गया तथा उनकी मुहर्रम जुलूस, ताजिया आदि की तैयारी का जायजा लिया गया।
साथ ही कसमार के ग्राम मोचरो और गररी के संवेदनशील अखाड़ा पर जनता के साथ बैठकर मुहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल, प्रखंड विकाश पदाधिकारी और अंचलाधिकारी उपस्थित थे। उक्त बातें की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि पूरे अनुमंडल में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए सरकार के दिशा निर्देश पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल किया जा रहा है।