जनजातीय डिग्री कॉलेज मिहिजाम स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 87017 में जुलाई सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन फ्रेश नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्ययन केंद्र की कॉर्डिनेटर डॉ. पूनम कुमारी ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन तथा ओडीएल मोड में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। दूरस्थ शिक्षा से उच्च शिक्षा चाहने वालों के लिए यह बड़ा अवसर है। डॉ. पूनम ने कहा कि नामांकन में तकनीकी परेशानी आने पर छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट व ईमेल से मदद ले सकते हैं। वहीं एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को बीए, बीकॉम और बीएससी पास कोर्स में नामांकन पर 50 प्रतिशत शुल्क छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र कार्य दिवस में अध्ययन केंद्र 87017 से संपर्क करें।