l
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को Vulnerable Witness Deposition Centres (VWDCs) से संबंधित एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर स्थित Meeting Hall में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया के दौरान संवेदनशील एवं कमजोर गवाहों के लिए स्थापित VWDCs की उपयोगिता एवं महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर विभिन्न न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला अभियोजन पदाधिकारी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने VWDCs की आवश्यकता एवं उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से गवाहों को सुरक्षित, सहज एवं अनुकूल वातावरण में अपना बयान दर्ज कराने की सुविधा मिलती है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनती है।
कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी नितिन त्रिपाठी ने भी VWDCs के उद्देश्यों पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को इसके महत्व से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक वादों में गवाही कराने पर जोर दिया गया। वहीं, एडीजे-1 सुरेंद्र प्रसाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और इस पहल को न्यायिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में जिला अभियोजन पदाधिकारी तथा बार एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों को VWDCs की कार्यप्रणाली, उनके लाभ एवं न्यायिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।