कासगंज, 23 मई 2026: गंगा दशहरा स्नान पर्व 25 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सोरों क्षेत्र के लहरा गंगा घाट व कछला गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कासगंज पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। पर्व के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए 24 घंटे का रूट डायवर्जन लागू रहेगा।  

*24 मई रात 8 बजे से 25 मई रात 8 बजे तक रहेगा डायवर्जन*  
कासगंज पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को रात 20:00 बजे से 25 मई 2026 को रात 20:00 बजे तक शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी।  

*यह रहेगा नया रूट प्लान*  

*1. एटा से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन:*  
सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट होकर अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा कासगंज, सहावर, गंजडुण्डवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं सीमा में प्रवेश करेंगे।  

*2. हाथरस से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन:*  
नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा एटा रोड होते हुए अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा कासगंज, सहावर, गंजडुण्डवारा के रास्ते कादरगंज गंगा पुल से बदायूं जाएंगे।  

*3. अलीगढ़ से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन:*  
हजारा नहर पुल से मामों बाईपास, गोरक्षा नहर पुल से डायवर्ट होकर सहावर, गंजडुण्डवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं सीमा में प्रवेश करेंगे।  

*4. कछला घाट से कासगंज आने वाले वाहन:*  
दुपहिया वाहन मोड नगरिया थाना सोरों से डायवर्ट होकर याकुजगंज, सहावर, अमांपुर होते हुए कासगंज पहुंचेंगे।  

*5. सोरों से बरेली-बदायूं जाने वाले वाहन:*  
पुलिस चौकी नगरिया से पहले नगरिया तिराहा से शहवाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं सीमा में प्रवेश करेंगे।  

*श्रद्धालुओं के लिए 4 पार्किंग स्थल*  
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए चार पार्किंग बनाई गई हैं:  
- *पार्किंग-1:* पुलिस चौकी नगरिया से आगे पेट्रोल पंप के बाद रेलवे लाइन की तरफ खाली मैदान  
- *पार्किंग-2:* गोला कुआं पर निर्माणाधीन NHAI बाईपास  
- *पार्किंग-3:* नारायन आश्रम के सामने पुलिस चौकी कछला के बराबर रेलवे लाइन की तरफ खाली मैदान  
- *पार्किंग-4:* मेला ग्राउंड पार्किंग सोरों  

कासगंज पुलिस ने सर्वसाधारण से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट और पार्किंग का ही प्रयोग करें। आपातकालीन सेवाओं के वाहन इस डायवर्जन से मुक्त रहेंगे।

रिपोर्ट जितेंद्र सिंह कासगंज