शिकारीपाड़ा/दुमका/रफ्तार मीडिया।ललित कुमार पाल।
शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" विषय के तहत एक विशेष योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सिकन्दर प्रसाद सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य महोदय ने योग की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल कोई साधारण शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक पूरी तरह से वैज्ञानिक पद्धति है।
इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित योग प्रशिक्षक श्री बद्रीनारायण भगत ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम एवं शारीरिक व्यायामों का गहन अभ्यास कराया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से समझाया।
इस जागरूकता एवं योगाभ्यास कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज कुमार सिंह, स्वपन दान, मुरारी सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, हबीब अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, दीपक पाल, सुमित कुमार सिंह, विपिन साहा, विपुल साहा, कलीमुद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।