गिरिडीह/झारखंड/मनोज बर्मन : जमुआ प्रखंड के रेम्बा पंचायत सचिवालय में बुधवार को मईया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन के लिए शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं की भीड़ उमडी l कैंप में मुख्य रूप से पंचायत सचिव ईशा कुमारी तथा मुखिया पंचायत समिति प्रतिनिधि जिब्राइल अंसारी सीएसपी संचालक सुशील गुप्ता  आंगनबाड़ी सेविका निशा कुमारी उपस्थित थेl शिविर के दौरान लाभुकों के दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पुरी की गई पंचायत सचिव ईशा कुमारी ने बताया कि पंचायत के सभी गांव के मईया सम्मान योजना लाभुकों का सत्यापन किया जाएगा मुखिया धीरेन्द्र मंडल ने जानकारी देते हुए कहां कि यह सत्यापन शिविर का 31मई तक आयोजन किया जाएगा उन्होंने सभी लोगों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचने की अपील कीl शिविर में पहुंचे लोगों ने शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराई आयोजन को सफल बनाने में वार्ड सदस्यों एवं उनके प्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही।