सोनाहातु :सोनाहातु प्रखंड सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया गया यह टीका नया होने के कारण एवं लोगों में भ्रांतियां की वजह से लोगों में जागरूकता की कमी हो रही है लेकिन पीएम श्री कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय की 14 वर्ष की आयुवर्ग की 34 छात्राओं ने एचपीवी टीका लगवाया यह टीकाकरण महिलाओं के गर्भाशय कैंसर से बचाव करता है तथा यह टीका कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से लड़कियों को बचाता है टीका लेने के बाद सभी छात्राएं खुश है और प्रखंड की अन्य छात्राओं को जागरूकता फैलाने का काम कर रही है मौके पर शिक्षिका शशि बाड़ा ने बतलाया कि सभी छात्राएं पूर्ण रूप से स्वस्थ है और किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं है वही वार्डेन सरोजिनी टोप्पो और सौरभ कुमार सिंह ने लोगों से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अपनी बेटियों को टीका लगवाने की अपील की है । टीकाकरण के अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र समीर कुजूर,सीएचओ शिशुपाल केशव, एएनएम विनीता लकड़ा, राधेश कुमार सिंह,बीपीएम,ओर डाटा ऑपरेटर मौजूद थे।